बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान की भी समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के तहत आने वाले सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं, परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके अलावा बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की प्रगति, आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित निगरानी करें और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरे करें, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार के साथ आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।