फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मांगे धान की अन्य प्रजातियों के बीज

Thu, 07 May 2015 02:32 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के किसानों ने बुधवार को कमिश्नरी कंपाउंड के एनआईसी में हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बातों को सुना। जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री से धान की अन्य प्रजातियों के बीज मांगे।
विज्ञापन

 साथ ही अपनी समस्याएं रखीं। यहां से गोकुलपुर के किसान राधाकृष्ण पांडेय ने कहा कि हाइब्रिड धान के बीज मिल रहे हैं लेकिन अन्य प्रजातियों के बीज नहीं मिल रहे हैं।
 इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि हाइब्रिड धान की कूटाई कराने पर काफी टूट निकलता है। मोती गोल्ड, कावेरी और पूसा धान 1509 के बीज मिलें तो बेहतर होगा।
 इन बातों को सुनने के बाद लखनऊ एनआईसी में बैठे वैज्ञानिक डा. बीएन सिंह ने बताया कि कूटाई हलर के बजाय रबर सेलर से कराई जाए तो हाइब्रिड धान में टूट कम निकलेगा।
विज्ञापन

 इसके अलावा यहां किसानों के मुआवजे के बारे में बातों को रखा। वीडियोकांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रांजल यादव, मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय, जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें