फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अभ्युदय योजना : वाराणसी के 100 से ज्यादा छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र निजी कोचिंग संस्थानों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। अब तक 100 से ज्यादा छात्रों ने इस योजना का लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाई है। 2025-26 में भी योजना के तहत विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुल 322 छात्र पंजीकृत हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में इस सत्र में आईआईटी-जेईई के 79, नीट के 64 और यूपीएससी के 179 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस योजना के माध्यम से 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की। वाराणसी स्थित अभ्युदय केंद्र से आईआईटी-जेईई में 15 से ज्यादा छात्रों का चयन हुआ। इनमें से 7 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक प्राप्त किए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे से प्रशांत पांडेय ने ऑल इंडिया रैंक 173 हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि अभ्युदय वाराणसी केंद्र का भी नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त यूपीएसएसएससी की ओर से आयोजित प्रारंभिक परीक्षा प्रतियोगिता (पीईटी) 2025 में भी वाराणसी अभ्युदय केंद्र के 9 छात्रों का चयन हुआ है। समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि महात्मा काशी विद्यापीठ और संत अतुलानंद कॉलेज, होलापुर में संचालित कक्षाओं में 33 इम्पैनल्ड अनुभवी शिक्षक और प्रशिक्षक हैं। इनमें प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल हैं। यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं, नियमित टेस्ट पेपर, मॉक इंटरव्यू व यूट्यूब के माध्यम से भी कक्षाएं संचालित की जाती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वाईफाई की सुविधा और पुस्तकालय की भी समुचित व्यवस्था और विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें