महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग में विशेष व्याख्यान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढचढ़कर भागीदारी की। प्रतियोगिता में सोनी विश्वकर्मा को पहला पुरस्कार मिला जबकि पुष्पांजलि सिंह दूसरे और सूर्यप्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेखा सिंह ने तीनों विजेताओं को पुरस्कृत किया। विवि में पर्यावरण की पुकार हरित उत्तर प्रदेश हमार विषयक व्याख्यान में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शोधार्थियों को अपने शोध कार्य को मौलिकता व गुणवत्तपूर्ण रूप में सम्पन्न करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन के लिए 10 प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। निदेशक आउटरीच प्रो. संजय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर किए गए प्रयासों के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने शोध के लिए नवीन विचारधारा और ऐसे विषय के चयन के लिए प्रोत्साहित किया।