फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से बादल आए काशी में छाए, अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Mon, 02 Mar 2020 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर से आए बादलों ने अब पूर्वांचल की तरफ रुख कर लिया है। इसके चलते रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद बादलों ने सूरज को ढंक लिया। तेज ठंडी हवाओं से लोगों ने सिहरन का अहसास भी किया। दिन चढ़ने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री गिरावट रही।

विज्ञापन

 

रविवार को सुबह आसमान में बादलों की सक्रियता की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम में बारिश कराने के बाद कश्मीर से आ रहा बादलों का झोंका पूर्वांचल पहुंच गया है। हालांकि इसका असर यहां बहुत ज्यादा नहीं होगा लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं है।

इसके कारण तापमान में कमी भी आएगी। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में बादलों की आवाजाही साफ नजर आ रही है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि जल्द ही आसमान साफ होने की उम्मीद है। बादलों के हटने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही गुलाबी ठंड का असर समाप्त होगा और गर्मी भी दस्तक देना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें