फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए कपड़ा कारोबारी ने बंद किया मॉल, खरीदारी कर रहे 37 लोगों की सांसें अटकींदीनदयाल अस्पताल का पार्ट होगा अस्थायी कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर(वाराणसी)। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी दुकानदार लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार की दोपहर किला रोड स्थित एक कपड़े के शॉपिंग मॉल संचालक ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा कारनामा किया कि 37 लोगों की सांसे अटक गईं। बाहर से शटर लॉक कर फरार हो गया और अंदर फंसे लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी तो तुरंत पहुंचे पुलिसकर्मियो ने शटर उठवाकर बाहर निकलवाया। साथ ही शॉपिंग मॉल मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किला रोड स्थित सरदार मंजित सिंह का कपड़े का शापिंग मॉल है। लॉकडाउन होने के बाद भी मॉल खुला हुआ था और अंदर 37 लोग खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच गेटमैन ने पुलिस के आने की सूचना दी तो संचालक बाहर से ताला बंद करके गायब हो गया। अंदर जब लोगों को घुटन महसूस हुई तो चीख पुकार मच गई। इसी बीच किसी ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस ताला खुलवाने के प्रयास में जुटी। किसी तरह मालिक मंजित सिंह व उसके पुत्र मनदीप सिंह को बुलाया गया और ताला खुलवाकर अंदर फंसे 37 लोगों को बाहर निकाला गया। लोगों ने शापिंग मॉल के बाहर विरोध भी दर्ज कराया। दुकान खोलने के जुर्म में मालिक मंजित सिंह व पुत्र मनदीप को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई।
उधर, एसबीआई बैंक के समीप सीवी मार्ट शोरूम में भी खुले रहने पर पुलिस ने मैनेजर योगेश विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम की धारा व लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें