फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports : 56 मिनट तक कांटे की टक्कर, 58वें में वाराणसी को बंगलूरू से मिली हार; पढ़ें अन्य खबरें

Tue, 22 Oct 2024 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में खेल की कई खबरें रहीं। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें दूरदराज से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जीत हुए खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहन भी दिए गया। आए पढ़ते हैं खेल की प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
दिल्ली में हो रही नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में खेलते वाराणसी के अभिजीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेली जा रही नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही विकास इंटर कॉलेज की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


60 मिनट के मुकाबले में खेल समाप्ति से दो मिनट पहले बंगलूरू की आर्मी एकादश ने मैच जीत लिया। पहले दोनों टीमें 4-4 गोल से बराबरी पर थी और दूसरे हाफ के बाद खेल समाप्ति की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान आर्मी एकादश की टीम ने पूरी ताकत से वाराणसी हॉकी टीम के गोल पोस्ट पर हमला बोला। अंतिम गोल करते ही आर्मी एकादश की टीम ने वाराणसी को 5-4 गोल से हरा दिया। 

10वें मिनट में विकास इंटर कॉलेज के अभिजीत पाल ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। आठ मिनट बाद बंगलूरू के मुस्तफा ने गोल कर स्कोर 1-1 किया। चार मिनट बाद अभिजीत ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दो मिनट बाद बंगलूरू के प्रशांत ने गोल कर स्कोर 2-2 पहुंचाया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में स्कोर 4-4 पहुंचा। मैच के आखिरी दो मिनट में आर्मी के संजीव ने गोल कर कॉलेज को जीत से दूर कर दिया। 

विज्ञापन

हॉकी में सीएट कॉलेज ने बीआईटी को हराया 
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से सोमवार दोपहर सीएट कॉलेज गहनी में अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन ट्रायल के पहले मुकाबले में सीएट कॉलेज ने बीआईटी को एक गोल से हरा दिया।

मुख्य चयनकर्ता सतीश नारायण सिंह ने बताया कि सीएट कॉलेज ने तीन और बीआईटी के खिलाड़ियों ने दो गोल किए। इसके बाद विद्यापीठ की हॉकी टीम का चयन ट्रायल लिया गया। टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेलने के लिए संबलपुर जाएगी। आगाज मुख्य अतिथि गौरीश शंकर सिंह ने किया। डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश पंत, मीरा यादव, शशिकांत सिंह, सौरभ सिंह, आशीष सिंह मौजूद रहे। 

रोल बॉल : अंडर-11 और 17 बालक वर्ग में वाराणसी विजेता
डीपीएसजी इंटरनेशनल में 18 से 20 अक्तूबर तक 17वीं जूनियर यूपी राज्य रोल बॉल प्रतियोगिता में 14 जिलों के 347 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-11 बालक वर्ग में वाराणसी पहले और गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में लखनऊ पहले और मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी पहले और मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में लखनऊ पहले और मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। 

13 करोड़ से बने 100-100 बेड के हॉस्टल की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल और बड़े पवेलियन के साथ अन्य सुविधाओं का लोकार्पण रविवार को किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में 12.99 करोड़ की लागत से 100-100 बेड के हॉस्टल का निर्माण हुआ है।

इसके बनने से खेल प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था हो सकेगी। अंतरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी नागेंद्र सिंह,  सुनील सेठ ने बताया कि फरवरी 2020 में डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मोहम्मद शाहिद की स्मृति में अखिल भारतीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता हुई थी। खिलाड़ियों को आने जाने में काफी परेशानी हुई थी। 

कबड्डी में बनारस हारा
राज्य स्तरीय महिला कबड्डी महासंग्राम का फाइनल मुकाबला मिर्जापुर व हरियाणा टीम के खेला गया। मिर्जापुर को हराकर हरियाणा की टीम  चैंपियन बनी। सेमीफाइनल में जींद हरियाणा ने  बनारस बछरावां को हराया। 

स्कूली क्रिकेट 22 से 
एसएसवी स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता लहरतारा के पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम मैदान पर खेली जाएगी। उद्घाटन 22 अक्तूबर को विद्यालय के एमडी और मुख्य अतिथि अनुराग उपाध्याय और अनुराग द्विवेदी करेंगे। सचिव सरोज राय ने बताया कि उद्घाटन मैच सिल्वर ग्रोव और एसके एकेडमी के बीच खेला जाएगा। 

थांगता में दो स्वर्ण जीते, राष्ट्रीय के लिए क्वालिफाई
अयोध्या में मणिपुरी मार्शल आर्ट थांगता प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। अंडर-14 के सनी पटेल और अंडर-19 में आफियान खान ने स्वर्ण पदक जीता है। रामनगर पीएन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभास झा ने बताया कि रंजीत कुमार, फैजल खान, करण तिवारी और विनायक पटेल ने रजत जबकि अर्पित वर्मा और अर्सलान खान ने कांस्य जीता है। 

योगासन प्रतियोगिता में बालक-बालिका टीम चैंपियन
अयोध्या में  68वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका योगासन प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालक-बालिका दोनों वर्ग में चैंपियन बनी। जनपदीय सचिव विनोद सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

भारोत्तोलन में वाराणसी की अवंतिका ने मारी बाजी
68वीं प्रदेशीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता यूपी के 16 मंडलों  के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर बालिका वर्ग (40 किलोग्राम भार वर्ग) में वाराणसी की अवंतिका यादव ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम में वाराणसी की रंजना यादव प्रथम रहीं। सोमवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के साबिर व वाराणसी की रागिनी चैंपियन
ढिंगवस पूरे वीरबल में शशिधर मिश्र स्मारक अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। अलीगढ़ के साबिर ने प्रतिद्वंदी पहलवानों तो धूल चटाकर खिताब अपने नाम किया। महिला पहलवानों में बनारस की रागिनी ने जीत हासिल की। 

अयोध्या के पहलवान पागल बाबा ने हरियाणा के टाइगर पहलवान को हराया। हरिद्वार के राजा कुरैशी ने ग्वालियर के कालीघटा, नेपाल के बादल थापा ने बक्सर के आशीष व हरियाणा के आलोक मिश्र ने यूपी के जितेंद्र को पटखनी दी। लालजी तिवारी व प्रदीप द्विवेदी ने रेफरी व आद्या शरण शुक्ल व रामेश्वर प्रसाद शुक्ल ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। 

1500 मीटर दौड़ की विजेता छात्रा का सम्मान
चिरईगांव के लालपुर के डॉ. भीमराव स्टेडियम में खेली गई मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुस्तफाबाद के श्री खड़ेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज की छात्रा रूमन यादव ने रजत पदक जीता। मंडलीय प्रतियोगिता के 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतने पर सोमवार को प्रधानाचार्य डाॅ. आलोक तिवारी ने छात्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजीत, राम अवतार, देवेंद्र, जगदीश और गौरव उपस्थित रहे। 

प्रादेशिक कुश्ती के लिए मंडलीय टीम का चयन ट्रायल 26 को
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर खेल विभाग की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता हुई। मिर्जापुर में 4 से 6 नवंबर तक फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन सीनियर कुश्ती में वाराणसी मंडल के खिलाड़ी खेलेंगे। टीम का चयन ट्रायल 26 अक्तूबर को लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सुबह 10 से होगा। कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि फ्रीस्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92 और ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, और 87 किलो भारवर्ग का ट्रायल होगा। वजन में एक किलो की छूट दी जाएगी। 

महाराष्ट्र के नासिक में होगी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप
महाराष्ट्र के नासिक में मीरा ताई ठाकरे स्टेडियम में तीसरी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियशिप खेली जाएगी। दस किलोमीटर मैराथन दौड़ में जीत के लिए रामनगर भीटी निवासी 60 साल के दधिबल चौहान रोज 13 किलोमीटर दौड़ रहे हैं। दधिबल ने बताया कि 25 से 27 अक्तूबर तक प्रस्तावित प्रतियोगिता के चार वर्ग में हिस्सा लेंगे। 23 अक्तूबर को नासिक रवाना होंगे। 

दधिबल दस किलोमीटर दौड़, पांच किलोमीटर रेस वाक, पोलवाल्ट और ऊंची कूद में हिस्सा लेंगे। अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 52 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य समेत कुल 64 पदक जीते हैं। 2025 में 17 से 30 मई तक ताइवान में होने वाली वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी खेलेंगे।
विज्ञापन

एसडीसीए की जीत में सक्षम की घातक गेंदबाजी
ब्रोचा मैदान पर सोमवार दोपहर वाराणसी क्रिकेट एकेडमी की ओर जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। मैन ऑफ द मैच रहे सक्षम सिंह की घातक गेंदबाजी (सात रन देकर पांच विकेट) की बदौलत एसडीसीए ने आदर्श क्रिकेट एकेडमी को 75 रनों से हरा दिया। साथ ही दृष्टि कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर एसडीसीए ने 37.5 ओवर में 129 रन बनाए। वीर ने 20, जदान ने 18 और प्रीथु ने 15 रनों का योगदान दिया। अर्जुन और शौर्य यादव ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में आदर्श क्रिकेट एकेडमी की टीम सक्षम की घातक गेंदबाजी के आगे 18.5 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। श्रेयांश ने 35 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें