प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के एक दिन पूर्व शहर में स्वच्छता अभियान 16 सितंबर को चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को दक्षिणी और कैंट विधानसभा की बैठक हुई। इसमें शहर में स्वच्छता के अलावा विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा महानगर कार्यालय नीचीबाग में दक्षिणी विधानसभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाना है।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने स्वच्छता के लिए महानगर संयोजक संजय राय, डा. मुकेश पाठक, विद्यालय में स्वच्छता के लिए संयोजक मुरली सिंह को बनाया। प्रदेश के राज्यमंत्री व दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने अपने विधानसभा में स्वच्छता संयोजक नरसिंह बाबा, चिकित्सा के लिए लवकुश वर्मा, विद्यालय के लिए काशीनाथ अकेला को संयोजक बनाया।
कैंट विधानसभा की बैठक महमूरगंज स्थित निवेदिता स्कूल में हुई। इसमें प्रदेश सह प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संदेश दिया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्वच्छता के लिए राहुल सिंह, चिकित्सा के लिए अनिल उपाध्याय, विद्यालय में स्वच्छता के लिए निर्मला सिंह पटेल को संयोजक बनाया।