फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्मार्ट वाच से सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नए साल में सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 100 प्रतिशत करने की दिशा में नगर निगम अग्रसर है। सफाई और सफाईकर्मियों की निगरानी स्मार्ट वॉच से की जाएगी। एक विशेष प्रकार की घड़ी सफाईकर्मियों को देने की योजना है, जो जीपीएस से कनेक्ट होगी। इससे सफाई और सफाईकर्मी दोनों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जीपीएस से लैस स्मार्ट वॉच से सफाई कर्मियों का सटीक लोकेशन पता लगाया जा सकेगा। यही नहीं, इसके माध्यम से घर-घर कूड़ा उठान के बारे में भी आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है। नगर निगम में तकरीबन 8000 कर्मचारी सफाई से जुड़े हैं, जो 100 वार्डों में सफाई कार्य करते हैं। आने वाले दिनों में वॉच के जरिये सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई गई है।
इसके तहत 300 से 500 मीटर की परिधि में दो सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही बीट चार्ट को पूरी तरह से डिजिटल करने का निर्णय लिया गया है। डिजिटल फाॅर्म बीट चार्ट निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि कोई भी नागरिक अपने इलाके के इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों व सफाईकर्मियों का नाम आसानी से जान सके। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों व सफाईकर्मियों का बीट चार्ट बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें