फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ गंगा मिशन का आगाज आज

Sat, 20 Aug 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की योजना ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ का शनिवार को काशी से शुभारंभ होगा। खुद केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती इसका शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रामगोबिंंद चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम पहले अस्सी घाट पर प्रस्तावित था मगर बारिश और बाढ़ के चलते इसे बदलकर कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली कर दिया गया। शनिवार की दोपहर दो बजे से आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री उमा भारती नमामि गंगे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही गंगा निर्मलीकरण के तहत दो साल के कामकाज का ब्यौरा भी देंगी। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगी और सीधे कार्यक्रम में शरीक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें