छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन सही मार्गदर्शन मिलने से चुनौतियों का सामना करना अपेक्षाकृत सरल हो गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा के दबाव से घबराएं नहीं और अपनी तैयारी पर विश्वास रखें। यदि किसी प्रयास में अपेक्षित परिणाम न मिले तो भी हार नहीं माननी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, मॉक टेस्ट, तनाव नियंत्रण और करियर विकल्पों से जुड़े कई प्रश्न पूछे। गीताली ने सभी सवालों के विस्तार से जवाब देते हुए अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी सफलता के लिए आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि छात्र निरंतर प्रयास करते रहें और खुद पर भरोसा बनाए रखें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गीताली की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।