इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मां से सिम के लिए 200 रुपये मांग रही थी। रुपये नहीं मिलने पर बेटी ने यह कदम उठाया। पिता रंजीत राम की पहले ही मौत हो चुकी है।
गोइठहां स्थित कुएं से बरामद अभिषेक सिंह के शव मामले में भाई ने अज्ञात के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जौनपुर चंदवक थाना अंतर्गत कोइलारी गांव निवासी अविनाश सिंह के अनुसार उसका भाई अभिषेक नौ दिसंबर को लमही स्थित किराये के मकान पर आया। यहीं से परीक्षा देने मिर्जापुर गया और कमरे पर लौटा।
10 दिसंबर को जब कमरे पर पहुंचा तो अभिषेक नहीं था और कमरे में ताला बंद था। काफी खोजबीन के बाद लालपुर-पांडेयपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। स्थानीय लोगाें के अनुसार गोइठहां में नौ दिसंबर को बरात आई थी और उस समय किसी के कुएं में गिरने की आवाज सुनी गई थी। 12 दिसंबर को अभिषेक का शव कुएं से बरामद हुआ था। भाई अविनाश ने अभिषेक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह की पुत्रवधू बंदना सिंह (30) का बृहस्पतिवार की देर निधन हो गया। उनके निधन पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शोक जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद एवं कछवा रोड युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट किया गया।