फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कुपोषित बच्चों की सेहत के प्रति अभियान चला रहा अदाणी फाउंडेशन, भर्ती से लेकर इलाज तक में सहयोग

Fri, 23 Dec 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में अदाणी फाउंडेशन बीते तीन साल से 98 बस्तियों के अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रही है। बच्चों के ठीक होने पर संस्था की ओर से वॉश किट दिया जाता है। 
विज्ञापन
अदाणी फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा वॉश किट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी विल्मार द्वारा संचालित अदाणी फाउंडेशन मलिन बस्ती के अति गंभीर कुपोषित बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर है। अदाणी फाउंडेशन की टीम ऐसे बच्चों को चिह्नित कर पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में न सिर्फ भर्ती करा रही है बल्कि उनके इलाज में सहयोग भी कर रही है।

विज्ञापन


बच्चों के ठीक होने पर संस्था की ओर से वॉश किट दिया जाता है। इस किट में बाल्टी, मग, साबुन, बर्तन, नारियल तेल, तौलिया आदि रहता है। अदाणी फाउंडेश वाराणसी जिले में 2019 से 98 मलिन बस्तियों के अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रही है।
बच्चों और उनके अभिभावकों को सेहत के साथ-साथ साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक करने का काम भी संस्था कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें