चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना खुर्द भोजुपुर में शनिवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास धान के खेत में औधे मुंह पड़े सुनील मौर्या (35) का शव मिला। शरीर पर कई जगह फफोले पड़े थे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार है। सुनील के दो पुत्र हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।