फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनियाबाग में मंदिर से सटे दो चबूतरे तोड़ने पर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात में बाधक बने मंदिर से सटे दो चबूतरे को तोड़ने पर नगर निगम प्रवर्तन दल और स्थानीय लोगों में नोंकझोंक हुई। बृहस्पतिवार की देर रात कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि इन लोगों के पास तोड़ने का कोई नोटिस नहीं है। न ही स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राघवेंद्र मौर्य ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बैठक में यातायात विभाग की ओर से बेनियाबाग तिराहे पर अतिक्रमण के चलते जाम लगने की समस्या बताई गई थी। उस दौरान अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया था। मंदिर से सटे दो चबूतरे को तोड़ा गया। इनके चलते यहां जाम लग रहा था। कुछ लोग हल्ला मचा रहे थे, लेकिन बाद में किसी प्रकार का प्रमाण नहीं होने पर वे वापस चले गए। उधर सपा नेता संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि हनुमान मंदिर तोड़ा गया है। जिसे प्रशासन पुन: बनवाए। अन्यथा अन्न जल त्याग कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें