फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में चले धारदार हथियार, कई घायल

Wed, 03 Jun 2020 10:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद से दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें कई लोगों घायल हो गए।

विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद में मंगलवार की शाम मारपीट में लोगों ने एक ऑटो और दो जीप पलट दी। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत कराया। वहीं बुधवार की सुबह दूसरे पक्ष के नाराज लोग सड़क पर आ गए और चकिया-इलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवई की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस समझने में जुटी है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।


ग्रामीणों के अनुसार मोहम्दाबाद में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर छींटाकशी कर रहे थे। इस पर एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार को दिन में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों की पिटाई कर दी। इसी से खुन्नस खाए दोनों ओर के लोग देर रात फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन वीरेंद्र यादव समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें