उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडेपुर के मलकपुरा गांव में दो पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार चल रहा है।
दोनों पक्षों के अलग-अलग वर्ग होने की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों में एक पक्ष के मदन राजभर(21) पुत्र सुमन राजभर, मुन्ना राजभर(23) पुत्र रामनारायण और दूसरे पक्ष के इमरान(26) पुत्र तेजन, शंभु(45) पुत्र कसमवली, शैरु निशा(40) घायलों में शामिल हैं।