फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेसर खराब है...: पेट्रोल पंपों पर हवा के नाम पर हवा-हवाई इंतजाम, कहीं मशीन खराब, कहीं ऑपरेटर ही नहीं

Wed, 08 Jul 2026 05:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर अमर उजाला की पड़ता में सामने आया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर कहीं हवा की मशीन खराब मिली, कहीं ऑपरेटर नहीं था तो कहीं कंप्रेसर खराब होने का हवाला देकर लोगों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मशीन है लेकिन हवा नहीं मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चालकों के वाहन में मुफ्त हवा उपलब्ध कराने के दावों की अमर उजाला टीम ने मंगलवार को वाराणसी शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के सेवापुरी, चोलापुर, शिवपुर, लोहता, रामनगर, कचहरी, वरुणापुल, नदेसर, कछवा रोड, पंचकोशी, आशापुर, पहड़िया, तरना, बाबतपुर बाईपास समेत अन्य क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की। इसमें सामने आया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर कहीं हवा की मशीन खराब मिली, कहीं ऑपरेटर नहीं था तो कहीं कंप्रेसर खराब होने का हवाला देकर लोगों को लौटा दिया गया।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र : सुंदरपुर-डीएलडब्ल्यू रोड पर दो पेट्रोल पंप पर हवा नहीं मिली। यहां मशीन खराब होने का हवाला दिया गया। डीएलडब्लयू गेट के ठीक पास वाले पंप पर हवा नहीं मिली रही है और ट्रामा सेंटर के सामने पेट्रोल पंप पर लंबे समय से ग्राहकों को हवा नहीं मिल रही है।

यही हाल लहरतारा के किरन पेट्रोल पंप का भी था। चांदपुर-मंडुवाडीह रोड पर भी हवा नहीं मिल रही है। कचहरी, वरुणापुल और नदेसर क्षेत्र के तीन अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर कहीं कंप्रेसर खराब मिला तो कहीं ऑपरेटर नहीं था। एक पेट्रोल पंप पर तो हवा की मशीन ही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी : सेवापुरी क्षेत्र के चौखंडी के उमा फिलिंग स्टेशन की मशीन खराब थी। जंसा के सौरव फिलिंग स्टेशन पर भी मशीन बंद थी। पंचक्रोशी चौराहा, चंद्रा चौराहा, आशापुर और पहड़िया क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर मशीनें लगी थीं, लेकिन कहीं ऑपरेटर नहीं मिला तो कहीं मशीन खराब मिली।

चोलापुर : चोलापुर क्षेत्र में मोहाव स्थित मां कोटेश्वरी फिलिंग स्टेशन और गोसाईपुर के चोलापुर फिलिंग स्टेशन पर हवा भरने का कोई संयंत्र ही नहीं मिला। वहीं, अलोपुर स्थित किंग फिलिंग स्टेशन पर मशीन चालू थी और नियमित रूप से वाहनों में हवा भरी जा रही थी।

लोहता और रामनगर : लोहता क्षेत्र में केराकतपुर के पेट्रोल पंप पर हवा की सुविधा उपलब्ध रही, लेकिन अन्य दो पेट्रोल पंपों पर ऑपरेटर नहीं मिले। नायरा पेट्रोल पंप पर हमेशा की तरह मशीन खराब होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया गया। रामनगर में जियो पेट्रोल पंप पर व्यवस्था बेहतर मिली, जबकि रामेश्वर फिलिंग स्टेशन समेत अन्य पेट्रोल पंपों पर मशीन होने के बावजूद ऑपरेटर नहीं होने से लोगों को हवा नहीं मिल सकी।

कछवा रोड : कछवा रोड सब्जी मंडी के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर मशीन खराब मिली। तमाचाबाद स्थित त्रिपाठी सर्विस सेंटर पर मशीन तो थी, लेकिन कर्मचारी पेट्रोल भरने में व्यस्त रहने से वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, तरना-बाबतपुर बाईपास स्थित कोलकाता पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने बताया कि हवा की मशीन ठीक है, लेकिन कर्मचारी के बीमार होने से सुविधा प्रभावित है। वहीं, सुद्धीपुर शिवपुर स्थित मां वैष्णो पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने कर्मचारियों की कमी को अस्थायी दिक्कत का कारण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें