फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बस में यात्रियों को दो रुपये न लौटाने पड़े तो तीन रुपये बढ़ा दिया किराया, बैठक कर लिया गया ये फैसला

Wed, 24 Jul 2024 09:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कमिश्नर की अध्यक्षता में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की बैठक हुई। बैठक में नगरीय बसों के किराये पर संशोधन की बात हुई। बताया गया कि किराये के स्लैब में दो रुपये होने के कारण यात्रियों से पैसा लेने और उनको वापस करने में रोजाना दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय बसों में यात्रियों को दो रुपये न लौटाने पड़े इसलिए किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। मंगलवार को कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की बैठक में इस पर फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में नगरीय बसों के किराये पर संशोधन की बात हुई। बताया गया कि किराये के स्लैब में दो रुपये होने के कारण यात्रियों से पैसा लेने और उनको वापस करने में रोजाना दिक्कत हो रही है। इसके चलते कई बार यात्रियों की नाराजगी भी परिचालकों को उठानी पड़ रही है। 

बताया गया कि अन्य शहरों में राउंड फिगर किराये का स्लैब पांच रुपये है। ऐसे में सभी की सहमति से नया किराया स्लैब पांच रुपये राउंड फिगर में कर दिया गया। इसे सरल तरीके से ऐसे समझ सकते हैं कि अब जहां तक का किराया आठ रुपये लग रहा था, वहां का दस लगेगा और जहां का किराया 12 लग रहा होगा वहां 15 रुपये लगेगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा चार वाटर टैक्सी को पुनः पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने, ऑक्शन रेट रिवाइज करने और बंद पड़े गोदौलिया मार्ग के चलते बसों को बेनियाबाग तक ले जाने की सहमति बन गई। ताकि निष्प्रयोज्य पड़े 11 वाहनों व स्क्रैप की नीलामी की जा सके। 

सिटी ट्रांसपोर्ट के तहत इमरजेंसी फंड के लिए चार लाख वार्षिक सुरक्षित रखने के प्रस्ताव पर मंडलायुक्त ने वित्तीय समिति की सहमति लेने का निर्देश दिया। सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को बेनियाबाग तक ले जाने पर सहमति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें