फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE ICSE, ISC Result 2021: परिणाम घोषित होते ही खिले विद्यार्थियों के चेहरे, बनारस में स्कूलों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट का किया दावा

Sun, 25 Jul 2021 12:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शाम करीब तीन बजे जारी परिणाम हर साल से थोड़ा अलग रहा। संक्रमण की वजह से परीक्षा नहीं हुई, लेकिन नियमानुसार छात्रों को प्रमोट कर दिया गया। यानी लगभग सभी विद्यार्थी पास हो गए। इधर, विद्यालयों की ओर से टॉपर की सूची नहीं जारी की गई है। 
विज्ञापन
सिल्वर ग्रोव स्कूल में जुटे छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में सीआईएससीई ने 10वीं, 12वीं कक्षाओं की परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालयों में छात्रों की संख्या न के बराबर रही। लेकिन विद्यालयों की ओर से छात्रों को बधाई देकर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


शाम करीब तीन बजे जारी परिणाम हर साल से थोड़ा अलग रहा। संक्रमण की वजह से परीक्षा नहीं हुई, लेकिन नियमानुसार छात्रों को प्रमोट कर दिया गया। यानी लगभग सभी विद्यार्थी पास हो गए। इधर, विद्यालयों की ओर से टॉपर की सूची नहीं जारी की गई है। सभी ने अपने यहां शत-प्रतिशत परिणाम का दावा किया है।

डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ. अनीता डे ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की। आईसीएसई, आईएससी परीक्षा में सिल्वर ग्रोव स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की ओर से किए गए दावों के अनुसार दसवीं में कोशिकी सेठ ने 98.40 प्रतिशत और बारहवीं में स्नेहा यादव ने सर्वाधिक 95.8 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


निदेशिका रचना श्रीवास्तव ने बताया कि दसवीं में काशवी राय 98.20, पायल यादव 97.80, विकास कुमार 97.60 और बारहवीं में आसिफा 95.4, नेहा पटेल 93, रतना सिंह 92 और सोनी यादव ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित की। प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव, हेड मिस्टेस वंदना चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य तारकेश्वर जेसवानी ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। 

बाल भारतीय पब्लिक स्कूल के भी सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। बारहवीं की परीक्षा में इस साल 38 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी पास हो गए। इसमें विज्ञान वर्ग में अंचल जायसवाल को 92 प्रतिशत, वंशिका चौधरी को 90.8 प्रतिशत, आलोक गुप्ता 89.6 प्रतिशत और कामर्स में साकिबा शाहीन को 89.2 प्रतिशत, जेहरा कमल 88.6, प्रिया सिंह88.2 प्रतिशत अंक के साथ सफल हुई। उधर 12वीं में 49 में सभी 49 ने सफलता अर्जित की। 

रामनगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई यानि दसवीं में 133 और आईएससी बारहवीं की परीक्षा में 103 विद्यार्थी सफल हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि बारहवीं में विज्ञान वर्ग में 57, वाणिज्य में 46 छात्र सफल हुए हैं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

आईसीएसई परीक्षा में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल क्राइस्टनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रबंधक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में अंशिका वर्मा 97 प्रतिशत, जान्हवी विश्वकर्मा, 96.67, आस्था सिंह96.17 प्रतिशत, स्तुति उपाध्याय ने 96 प्रतिशत के साथ सफलता अर्जित की। प्रधानाचार्य संध्या देवी ने भी छात्रों को सफलता अर्जित की है। 

आईसीएसई और आईएससी परीक्षा परिणाम में सेंट जांस मड़ौली के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य फादर हेनरी एंड्रेड ने बताया कि आईसीएससी में कुल पंजीकृत 297 विद्यार्थियों में सभी ने सफलता अर्जित की है। इसके अलावा आईएससी में शामिल 162 में सभी पास हो गए। उधर बारहवीं परीक्षा में कृष्णपुरी कालोनी निवासी दीपेंद्र श्रीवास्तव के सुपुत्र अतुल्य श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित किया है। 
विज्ञापन

बलियाः 99 फीसदी अंकों के साथ अनुज जिला टॉपर

ईसीएसई बोर्ड 10 वीं और 12वीं का परिणाम शनिवार को अपराह्न में जारी हो गया। कोरोना काल में बिना परीक्षा हुए एवरेज मार्किंग के आधार पर घोषित हुआ रिजल्ट सौ फीसदी रहा। आईसीएसई 12वीं में हॉली क्रास स्कूल का छात्र अनुज सिंह वाणिज्य वर्ग में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का टॉपर बना। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं में कई छात्र-छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल में स्थान बनाया।

आईसीएसई 12वीं की परीक्षा के वाणिज्य वर्ग में हॉली क्रास के छात्र अनुज सिंह ने 99 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इसके अलावा, अर्नव केसरी 98.8 फीसदी, वैभव 98.6 फीसदी, अभिजीत प्रकाश 98 फीसदी, अंजली जायसवाल 98.75 फीसदी, सूर्यांश 98.25 फीसदी, शिवम प्रताप 96 फीसदी, खुशी मिश्रा 96 फीसदी और जान्ह्वी चौधरी ने 95.75 फीसदी अंक प्राप्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें