फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस की बिजली काटी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सर्किट हाउस के पीछे अधिकारी आवास की बिजली काटने गए कर्मचारियों ने सर्किट हाउस की बिजली काट दी। तकरीबन चार घंटे कटौती के बाद हड़कंप मचा तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने खोज खबर ली। पता चला कि गलती से मेन लाइन काटी गई है। अधीक्षण अभियंता द्वितीय दीपक अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइन पुन: चालू करा दी गई है। कर्मचारी अधिकारी आवास की बिजली काटने गए थे। मुख्य लाइन काटने के कारण सर्किट हाउस की बत्ती गुल हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, लच्छीपुरा चौकाघाट में चार घंटे से अधिक बिजली कटी। सथवा, भैसौड़ी, छाहीं, हृदयपुर, कल्याणपुर आदि इलाके में आधे घंटे की कटौती के नाम पर दो घंटे की कटौती जनता ने झेली। शक्तिपीठ उपकेंद्र, लेढ़ूपुर उपकेंद्र से तीन से चार बार कटौती की गई। कमोबेश शहर के अन्य इलाकों का भी यही हाल है। विश्वनाथ पुरी कालोनी, सुंदरपुर, जेल रोड पर भी कटौती हुई। अधीक्षण अभियंता द्वितीय दीपक अग्रवाल ने बताया कि मरम्मत के नाम पर कटौती की जाती है लेकिन जनता की हितों का पूरा ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें