फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस निकालने की तैयारी में थे प्रधान, जब्त हो गया ढोल व बाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रमना गांव में नवनिर्वाचित प्रधान अमित पटेल को समर्थकों संग जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। पाबंदी के बावजूद सोमवार शाम ढोल व बैंड बाजा के साथ लौटूवीर बाबा मंदिर परिसर से विजय जुलूस निकालने की तैयारी में कर रहे चार लोगों को बीएचयू चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान ढोल, बाजा, दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहन जब्त किया।
विज्ञापन

बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को सूचना मिली कि लौटूवीर बाबा मंदिर परिसर से दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहन से 20 से 30 की संख्या में युवक विजय जुलूस निकालने की तैयारी में हैं। पुलिस जब पहुंची तो दर्जन भर दुपहिया व चार पहिया वाहन छोड़कर युवक फरार हो गए। इस दौरान ढोल व बाजा व वाहनों को जब्त कर लिया गया। बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने बताया कि विजय जुलूस निकालने वाले रमना प्रधानपति अमित पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए मनोज कुमार पटेल, राजीव कुमार पटेल, सुनील कुमार भारती, रुस्तम खान को मौके पर ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें