फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों के लिए मतदान सोमवार को होगा। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। हालांकि रवानगी स्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने रवानगी स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। सभी आठ विकास खंडों के निर्धारित स्थलों पर चिलिचिलाती धूप में पंडाल के नीचे पोलिंग पार्टी के लोग एकत्र हो गए। कोविड किट के साथ चुनाव सामग्री देने के लिए इन स्थलों पर क्रम संख्या के हिसाब से व्यवस्था की गई थी। रवानगी स्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। माइक से विभिन्न पोलिंग पार्टी के लोगों को बुलाया जा रहा था। कई-कई लोग तो काफी देर से पहुंचे। इसको लेकर उनको फटकार भी सुननी पड़ी। पोलिंग पार्टियों को निर्धारित काउंटर से मतदान कराने संबंधी सामग्री प्रदान की गई। सामग्री मिलने के बाद घंटों सामान का मिलान करना पड़ा। पोलिंग पार्टी में शामिल कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ मतदान कराने के लिए जाती दिखीं। दोपहर बाद तक पोलिंग पार्टियों का रवाना किए जाने का दौर चला। इस दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। अपने-अपने क्षेत्रों के पोलिंग पार्टी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास रही। पोलिंग पार्टी के रवाना होने के बाद उनके मतदान केंद्र तक पहुंचने की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेटों के जिम्मे थी। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। बताया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दौरा कर सबके पहुंचने की रिपोर्ट दी है। प्रेक्षक ईशा दुहन ने आठों ब्लॉकों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुनिश्चित कराई।
इनसेट--------
आठ स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
ऑठों ब्लॉक के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 8 स्थानों से कराई गई। सेवापुरी ब्लाक के लिए आईटीआई कॉलेज कपसेठी, बड़ागांव के लिए बलदेव डिग्री कॉलेज, पिंडरा के लिए नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल गंगापुर, हरहुआ के लिए काशी कृषक इंटर कॉलेज, चोलापुर के लिए आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चिरईगांव के लिए जयप्रकाश स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमराहा, आराजी लाइन के लिए जगतपुर डिग्री कॉलेज और काशी विद्यापीठ के लिए डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें