सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है महा गिरजाघर
मरियममालय सौहार्द की मिसाल पेश करता है। वहीं, महा गिरजाघर सर्व-धर्म समभाव को आगे बढ़ाता है। चर्च की दीवारों पर बाइबिल के संदेश के साथ ही श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक भी पीतल धातु से बने अक्षरों में उकेरे गए हैं। अष्ट कोणीय वास्तुकला में आर्किटेक्ट कृष्ण मेनन और ज्योति शाही ने डिजाइन तैयार किया है। महा गिरजाघर की बुनियाद अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1820 में रखी गई थी। 1993 में पुनर्निर्माण कराया गया। इसके बाद से महागिरजाघर की खूबसूरती की चर्चा पूरे देश में होती है।
मेवे व फलों से तैयार हो रहा प्लम केक
सदर बाजार निवासी नम्रता स्टीफंस क्रिसमस के लिए केक तैयार करने में जुटी है। नम्रता बताती हैं कि रिच प्लम केक और रम ड्राई फ्रूट केक के बिना क्रिसमस की खुशियां अधूरी रहती हैं। यह केक सिर्फ क्रिसमस पर ही मिलता है। इसे ड्राई फ्रूट व फलों से तैयार किया जाता है।
बच्चों के साथ तैयारियों में जुटे दादा-दादी
छावनी निवासी डॉ. विनीत जोसेफ स्टीफंस के बच्चे नव्या व विवान घर की सजावट में जुट गए हैं। प्रभु यीशु के लिए चरनी सजाने में उनके दादा सुरेश व दादी अनिता भी मदद कर रहे हैं।