बीएचयू में 1986 में शुरू हुआ था ये ट्रस्ट
फ्रैंक सी चूकोलिंगो और उनकी पत्नी एवा मारिया आर चूकोलिंगों ने 1986 में चूकोलिंगों लिविंग ट्रस्ट की स्थापना की थी। उनकी वसीयत के अनुसार एकेडमिक और शोध गतिविधियों के लिए बीएचयू के भारत विद्या संकाय को दान दिया गया गया था।
वर्तमान में कला संकाय के चार विभाग इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इमिहास और संस्कृति एवं पुरातत्व और संस्कृत के छात्र और छात्राओं को इसमें शामिल किया गया है। इस दौरान कला-इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति राणा ने स्वागत भाषण दिया। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रॉय चौधुरी, डॉ. निशांत और डॉ. श्याजू समेत बड़ी संख्या में प्रोफेसर और छात्र-छात्रा शामिल रहे।