फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दुआओं के दामन में चहकेगा बचपन

Mon, 05 Jan 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाथ बच्चों को न केवल दादी मां का प्यार मिलेगा बल्कि परिवार से दूर उम्र गुजार रहीं वृद्धाओं को भी खुशियों की एक नई बहार मिलेगी। इसके लिए दुर्गाकुंड में दादी-पोता थीम पर बनने वाले इस पार्क पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां अनाथालय और वृद्धाश्रम दोनों एक साथ होंगे।
विज्ञापन


पार्क वाईफाई से लैस होगा। पार्क में बच्चों के झूले, पालने के अलावा आरामदायक कुर्सियां होंगी। जहां बैठकर वृद्धाएं बच्चों को दुलार सकेंगी। एलसीडी टीवी भी लगेगी, जिस पर मनोरंजक चैनलों का एक साथ आनंद उठाया जा सकेगा।
थीम पार्क के लिए जिले से भेजे गए 2.03 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को शासन ने मंजूरी दे दी है।

पार्क में कई तरह की सुविधाएं होंगी। पार्क के विकास के साथ ही यहां पहले से मौजूद वृद्धाश्रम का भी कायाकल्प हो जाएगा। साथ ही, अनाथालय भी बनेगा। सरकार की ओर से बच्चों को गोद लेने वाली इकाई भी यहां काम करेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि जल्द ही इसकी कार्ययोजना अमल में लाई जाएगी। थीम पार्क का कांसेप्ट काफी अच्छा है। वृद्ध महिलाओं और अनाथालय में रहने वाले बच्चों दोनों को यहां खुशियां मिलेंगी। उनके एकाकी जीवन में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें