फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर हुआ था बहिष्कार, होली पर धूम मचा रहा चाइनीज सामान

Fri, 10 Mar 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पिचकारी, मुखौटों, टोपी से लेकर चाइनीज रंगों की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर चाइनीज के बहिष्कार का शोर भले रहा हो लेकिन होली पर तो बाजार में चाइनीज सामानों की ही धूम है। चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर देशप्रेम का राग अलापने वाले भी खामोश हैं।
विज्ञापन


न तो फेसबुक-वाट्सएप पर चाइनीज सामानों के बहिष्कार को लेकर जंग छिड़ी है न बाजारों में किसी तरह का विरोध दिखाई पड़ रहा है। वाराणसी के  दालमंडी से लेकर हड़हा सराय, राजा बाजार तक चाइनीज पिचकारी, मुखौटे, टोपी, यहां तक कि चाइनीज रंगों की भरमार है।

न तो दुकानदारों को कोई ना ही खरीददारों को इसमें कोई बुराई नजर आ रही है। 

दालमंडी स्थित रेशम कटरा के व्यापारी मोहम्मद ईनाम बताते हैं कि दीपावली की तरह इस बार चाइनीय सामानों के बहिष्कार का शोर शराबा नहीं है, इसलिए पूरे बाजार में होली के चाइनीज सामान छाए हुए हैं।
विज्ञापन


पिचकारी, वाटर गन, डबल और ट्रिपल रेंज वाली पिचकारी सब चाइनीज है। लोकल के आगे लोग इन्हें ही पसंद कर रहे हैं। न सिर्फ पिचकारी बल्कि रंग भी चाइनीज है।

दालमंडी के बाबा खान रंगवाले बताते हैं कि यूं तो होली पर अबीर गुलाल हाथरस से आता है लेकिन चाइनीज रंगों की मांग ज्यादा है। वो इसलिए क्योंकि इसमें रंगों की वैराइटी ज्यादा है। रेनबो, पर्फ्यूम्ड कलर के विकल्प हैं।
वहीं चाइनीज मास्क, विग और टोपियां भी बिक रही हैं। 
विज्ञापन

मोदी के मुखौटे - फोटो : अमर उजाला
बाजार में मोदी के चाइनीज मुखौटों से लेकर उनकी तस्वीर वाली पिचकारी भी खूब छाई हुई है। बाजार से मोदी के मुखौटे और पिचकारी गायब है।

थोक बाजार में तो अब मांगने से भी ये नहीं मिल रहे।

हां, ये जरूर है कि अरविंद केजरीवाल की तस्वीर वाली पिचकारी को कोई नहीं पूछ रहा। दूकानदार अनिल ने बताया कि मोदी वाली सारी पिचकारी बिक गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें