फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा : बाइक सवार युवक का फाड़ दिया जबड़ा, हालत गंभीर, युवक ने दिखाई हिम्मत; पहुंचा अस्पताल

Fri, 03 Jan 2025 12:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : चाइनीज मांझा का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भारी मात्रा में मांझा बरामद भी किया है। दूसरी तरफ, घायल युवक ने हिम्मत दिखाई और घायलावस्था में अस्पताल पहुंच अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरहुआ क्षेत्र के डीह का रहने वाला जैद खान (22) शिवपुर ओवरब्रिज पर चीन के मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जैद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जैद बुधवार की शाम घर से बाइक से शहर जा रहा था। रास्ते में शिवपुर ओवरब्रिज पर उसके जबड़े में चीन का मांझा फंस गया। खून बहने और असहनीय दर्द के बावजूद जैद ने हिम्मत कर बाइक खड़ा कर लॉक किया। इसके बाद अपना वीडियो बना कर परिजनों को भेजा। उसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों से मदद मांगने लगा। 

इस बीच एक कार सवार रुका और उसे ट्रॉमा सेंटर ले गया। कार सवार ने ही जैद के फोन से उसके परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। अस्पताल पहुंचे परिजन जैद को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें