फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : जाैनपुर में किन्नर के ड्राइवर को बदमाशों ने मारी गोली, एक फायर से खोल दी खोपड़ी; वर्चस्व का मामला

Thu, 02 Jan 2025 10:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर में किन्नर के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। माैजूद भीड़ से पूछताछ करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्ट्या मामला वर्चस्व से जुड़ा हुआ लगा रहा। इसके साथ ही पुलिस अन्य बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
गोेली मारकर ड्राइवर की हत्या के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरे के पास स्थित रामबाग कॉलोनी में गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




आजमगढ़ निवासी गोपाल विश्वकर्मा (35) किन्नरों के बीच रहकर गाड़ी चालक का काम करता था। साथ ही उनके रामबाग कॉलोनी स्थित आवास में रहता भी था। गुरुवार की शाम वह घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके सिर में एक गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक बदमाश फरार हो गए। उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा कि गोपाल सोनी किन्नर की ड्राइवर चलाता था। उसी की प्राॅपर्टी को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। एक बाइक से दो बदमाश आए थे, उनमें से एक ने गोपाल के पास जाकर उसके सिर में गोली मारी है।
विज्ञापन


इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला वर्चस्व को लेकर की गई हत्या का लग रहा है। मामले में पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें