डाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सलईबनवा समुदाय में बच्चों और अभिभावकों के साथ विशेष समुदाय और बाल सहभागिता कार्यक्रम हुआ। दिल्ली से आईं नीता, मधु और रीना ने बच्चों के साथ संवाद कर संस्था के शैक्षिक कार्यों की जानकारी ली।
कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट नूतन मेहरोत्रा की ओर से खिचड़ी कहानी के रोचक वाचन से हुई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कहानी सुनी और पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सलईबनवा की छात्रा सुनिता ने क्यों-क्यों लड़की, पुस्तक का धाराप्रवाह वाचन किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय के छात्र विकास और संतोष ने कविताएं प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका उपासना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्लेष भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने लू से बचाव, बच्चों का ग्रीष्मकालीन गृहकार्य पूरा कराने और आनंददायक तरीके से सीखने के महत्व पर जोर दिया। संस्था की सह-संस्थापक चंद्र किरण तिवारी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तूलिका, प्रोग्राम एसोसिएट प्रेमलता और अवधेश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संवाद