फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद की नई स्पीकर चुनी गईं नायला

Sat, 11 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विजयी बाल सांसद प्रमाण पत्र के साथ।
विज्ञापन
बाल संसद के चौथे सत्र का गठन शुक्रवार हो गया। बाल संसद के लिए एक स्पीकर और आठ सांसद पद पर हुए चुनाव का परिणाम शुक्रवार की दोपहर घोषित हो गया। इसमें स्पीकर पद पर 7411 मतों से नायला अयाज ने जीत हासिल की। नायला ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सृष्टि सिंह को 5275 मतों से हराया। बता दें कि बाल संसद के लिए छह जून को मतदान हुआ था जिसमें पांच से 15 साल के बच्चों ने बड़ों को आईना दिखाते हुए 98 फीसदी मतदान का रिकार्ड कायम किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. ओपी केजरीवाल की देखरेख में सुबह सात बजे से हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान में मतगणना शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक रुझान आने लगे। मतगणना स्थल पर जुटे प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी।



दोपहर बारह बजे तक पांच चरणों की मतगणना में स्पीकर पद पर सृष्टि आगे चल रही थीं लेकिन जब अस्सी पार, शक्करतालाब और बनारस घाट के मतों की गणना होने लगी तब नायला अचानक से आगे निकल गईं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बाल विकास पार्टी की नायला को 5275 मतों से विजयी घोषित किया। इसके बाद सांसद पदों पर हुए चुनाव की मतगणना हुई। इसमें अस्सी पार खुशी रमन तो बनारस ग्रामीण से विकास और मध्य बनारस से तौहीद जीते। बाल अवाम पार्टी ने दो संसदीय क्षेत्रों पर कब्जा किया। खास तो ये रहा कि कुल नौ पदों में सात पदों पर बालिकाओं का कब्जा रहा। सभी विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ता अशोक सहगल ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. हेमंत गुप्ता, पंडित रिशि द्विवेदी, महिरज ध्वज सिंह ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें