स्कूल के टीचर भी बच्चों की वेशभूषा में नजर आए और छोटा बच्चा जानकर..गाने में खूब डांस किया। बच्चों और पैरेंट्स के बीच की बॉउडिंग को बखूबी दिखाया गया। प्रधानाचार्य निधि कपूर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सब नेताओं से प्यारे तुम, बच्चों को सबसे प्यारे तुम। कितने ही तूफान आ गए, लेकिन कभी नहीं हारे तुम। हम भारत के भाल बनेंगे, वीर जवाहरलाल बनेंगे...की धुन पर बच्चों ने देश के पहले प्रधानमंत्री को नमन किया। सोमवार को शहर भर में बाल दिवस पर आयोजनों की शृंखला में स्कूलों के साथ सामाजिक संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रंगा-रंग प्रस्तुतियों के बीच बाल मन थिरक उठा।
विज्ञापन
अमर उजाला और ग्लेन हिल स्कूल द्वारा बाल महोत्सव फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
बाल दिवस पर अमर उजाला और ग्लेन हिल स्कूल द्वारा बाल महोत्सव फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों और माता-पिता ने बढ़ चढ़ के भाग लिया, सभी के लिए सुपर माता-पिता और सुपर किड पुरस्कार जितने के लिए उत्साह रहा। आखिर में सभी ने अमर उजाला की इस पहल के लिए बहुत धन्यवाद दिया। कुल 360 बच्चों ने प्रतिभाग किया और करीब 400 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों संग अभिभावकों ने दिखाया हुनर
माई नर्चर प्री स्कूल में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी ढेर सारी मस्ती की। बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। स्कूल के टीचर भी बच्चों की वेशभूषा में नजर आए और छोटा बच्चा जानकर..गाने में खूब डांस किया। बच्चों और पैरेंट्स के बीच की बॉउडिंग को बखूबी दिखाया गया। प्रधानाचार्य निधि कपूर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ अपना अनोखा टैलेंट दिखाया जैसे नृत्य , गाने , कहानियां , कविताए, श्लोक, मैजिक शो की प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रिंसिपल निधि कपूर ने सभी बच्चों को बाल दिवस बधाई दी और सभी को गिफ्ट्स भी दिए।
नव सृजन फाउंडेशन की ओर से चेतगंज स्थित सेनपुरा मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने नींबू रेस, सैक रेस में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। आरटीओ अधिकारी केकी मिश्रा, प्रीति जायसवाल, डॉ. संध्या ओझा मौजूद रहे। इंपीरियल पब्लिक स्कूल चेतगंज में बच्चों को लघु सिनेमा दिखाया गया। बाल गृह शिशु बाबतपुर में मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने ड्राइंग शीट पर अपने मन के भाव उकेरे। अनिल सिंह, यहु शपथ शिवपुरी मौजूद रहे। वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में केक काटा गया। ब्रह्मकुमारीज ने सारनाथ स्थित ग्लोबल लाइट हाउस में बाल दिवस मनाया। मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य दिलीप सोनकर रहे। पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
बाल दिवस पर एयरपोर्ट कर्मचारियों ने कार्टून की पोशाक में बच्चों को लुभाया। डोरेमॉन व अन्य कार्टून की पोशाक में तैयार यात्रियों के बच्चों को टॉफी बांटी। एयरपोर्ट पर किड्स कॉर्नर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सनबीम व संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकाडमी के बच्चों को एटीसी भवन का भ्रमण कराया गया।
ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग, फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद, रंगोली व विज्ञान क्विज में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय रहे। विजेताओं को उपहार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य संध्या देवी, जय प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
चाचा नेहरू बन बच्चों ने मोहा मन
सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस बाबतपुर कैंपस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के मनोरंजन के लिए बाल रूप धर मस्ती की। चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि बचपन से बेहतर कोई और समय नहीं, हमें सीखने का सबसे ज्यादा मौका बचपन में मिलता है। इस अवसर पर बुक फेयर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अनिल जाजोदिया, आयुष्मान बजाज, मनोज कुमार बजाज, श्याम सुंदर बजाज, प्रधानाचार्य सुधा सिंह मौजूद रहे।