राजकीय कॉलेजों की तर्ज पर अब अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की भी समय सारिणी बनाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्ती करते हुए राजकीय कॉलेजों की तरह एडेड कॉलेजों को भी कक्षा की समय सारिणी बनाने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनीटरिंग निदेशालय से होगी।
विद्यालयों को कहा गया है कि समय सारिणी बनाकर इसकी जानकारी विद्या समीक्षा केंद्र में देने को कहा है। कौन शिक्षक किस कक्षा में कब पढ़ाएगा, इसका विवरण देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि समय सारिणी बनवाकर उसके हिसाब से पढ़ाई करवाई जा रही है।