फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर भाग रहे अपहर्ता को ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Thu, 11 Jun 2020 09:15 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अपने पिता के साथ घर लौट रहे चार वर्षीय मासूम को बाइक सवार युवक ने अगवा कर लिया। बुधवार की देर शाम घटना को अंजाम देने के बाद अपहर्ता भागने लगा। इस बीच शोर मचाने पर कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। खुद के पकड़े जाने के भय से वह बालक को रास्ते में ही छोड़ भागने लगा। लेकिन चारों तरफ से गांव वालों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


पकड़ने के बाद पहले उसकी जमकर धुनाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में अगवा हुए मासूम के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गाँव में बुधवार की देर शाम अपने डेरे से पिता के साथ घर जा रहे अनुज कुमार (04) को एक बाइक सवार अपहरणकर्त्ता ने पिता को धक्का देकर अपने साथ लेकर ढढनी की तरफ तेजी से भागने लगा। बालक के अगवा होते ही पिता ने रोकने की कोशिश की। लेकिन अपहर्ता उन्हें धक्का देकर भाग निकला।

यह देख ग्रामीण शोर मचाने लगे। तभी कुछ लोग बाइक से उसका पीछा करने लगे। खुद को पकडे़ जाने के डर से मासूम को सड़क किनारे फेंक और बाइक छोड़ वह रात में पगडंडी के सहारे भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। अपहर्ता को थाने ले आई और पूछताछ की। मासूम के पिता ने इस मामले में अपने पुत्र के अपहरण के मामले में बाइक सवार युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने देर रात्रि को  मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें