फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल, पुलिस कर रही जांच

Sun, 29 Jun 2025 08:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बच्चों के आपसी विवाद ने विकराल रूप ले लिया। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेरवा में 27 जून की रात बच्चों के आपसी विवाद ने विकराल रूप ले लिया। रात करीब 11 बजे हुए इस विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र स्व. फूलचंद कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी राजबली, बलई, लवकुश, करन, पवन, छोटू और अरुण ने मिलकर उनके परिवार को गाली-गलौज करने लगे। जब दुर्गा प्रसाद व उनके परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो उपरोक्त सभी आरोपियों ने एकजुट होकर हमला बोल दिया।

इस हमले में दुर्गा प्रसाद,भोला, शिवम घायल हो गए। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बड़गांव पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें