फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर पुलिस महकमें में चली तबादला एक्सप्रेस: छह चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, 12 का कार्यक्षेत्र बदला

Sun, 29 Jun 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 62 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला है और छह चौकी प्रभारी लाइन हाजिर किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के आदेश पर कार्रवाई की गई है। 
 
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा कानुन व्यवस्था बेहतर करने के लिए रविवार को 12 चौकी प्रभारी समेत 62 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चौकी प्रभारी जमुआ धीरेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अष्टभुजा मोती सिंह यादव, चौकी प्रभारी मंडी रविकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा चुनार उदय नरायण सिंह, चौकी प्रभारी अहरौरा नगर इंद्रभूषण मिश्रा, चौकी प्रभारी बरौधा लालगंज हरिकेश सिंह को लाइन हाजिर किया गया।

विज्ञापन



उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी डबक, राकेश सिंह को चौकी प्रभारी जमुआ, राजेश कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी कचहरी, आशीष कुमार सिंह को चौकी प्रभारी शेरवां, राम आशीष को चौकी प्रभारी पैड़ापुर भेजा। चौकी प्रभारी विंध्यधाम सुरक्षा राजकुमार पांडेय को हटाकर चौकी प्रभारी बरौधा बनाया। चौकी प्रभारी बरौधा कृष्णकांत त्रिपाठी को अष्टभुजा चौकी प्रभारी बनाया।

चंद्रभान सिंह को चौकी प्रभारी मंडी, हरिशंकर यादव को चौकी प्रभारी चक गंभीरा , सुजीत कुमार सेठ को चौकी प्रभारी कस्बा चुनार, अविनाश त्रिपाठी को चौकी प्रभारी अहरौरा नगर, राजकरन सिंह को चौकी प्रभारी बरौधा लालगंज बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें