बाल मेले में बच्चों ने की खूब मस्ती
गणेश शिशु वाटिका विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने नैना जैन, अनीता अग्रवाल, शिवानी सिंह, शालिनी चौबे और बिंदु सिंह के निर्देशन में अनेक स्टाॅल लगाए। प्रधानाचार्या अर्चना श्रीवास्तव की देखरेख में लगे कार्यक्रम में अभिभावकों ने स्टॉलों में खाने-पीने के अनेक व्यंजन और मनोरंजक खेलों का लुत्फ उठाया। मारवाड़ी युवा मंच की अन्नपूर्णा शाखा ने बच्चों को उपहार दिए। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. माधव जनार्दन रटाटे, अध्यक्ष रामराज सिंह यादव, कोषाध्यक्ष नरसिंह तैलंग, संतोष सोलापुरकर आदि मौजूद रहे।
वहीं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में बाल दिवस मना। विद्यालय के निदेशक मुकुल पांडेय व प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी तरह गोलगड्डा स्थित द स्काॅलर्स होम विद्यालय में बच्चों ने बाल दिवस मनाया। अध्यक्षता नीतू सिंह व निदेशक बीरभद्र सिंह ने की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
सीएचएस के साउथ कैंपस में लगे 25 स्टॉल
बीएचयू के बरकछा साउथ कैंपस स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में बाल दिवस पर आयोजित बाल मेले में 25 स्टॉल लगाए गए। इनमें कई तरह के व्यंजन गेम जोन ने लोगों को काफी आकर्षित किया। शुभारंभ आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने किया और प्राचार्य डॉ. स्वाति अग्रवाल भी मौजूद रहीं।