फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : स्कूल के सामने गंदा पानी फैलने से नहीं जा सके बच्चे, स्थानीय नागरिकों ने किया विरोध

Sat, 01 Mar 2025 01:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

स्कूल के सामने सीवर का गंदा पानी फैलने से बच्चे स्कूल में पढ़ने नहीं जा सके। ऐसे में स्थानीय नागरिकों ने तत्काल प्रभाव से व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की। बता दें कि विद्यालय के सामने सड़क चौड़करण का कार्य हो रहा है और नाले को बंद किया गया है जिसके बाद अब पानी ओवरफ्लो हो रहा है। 
विज्ञापन
स्कूल के बाहर लगा सीवर का पानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित एक निजी विद्यालय के बाहर सड़क पर नाले का पानी बहने से सड़क के पटरी पर गन्दा पानी जमा हो गया। शनिवार की सुबह जब विद्यालय के बच्चे विद्यालय पहुंचे तो रास्ते में पूरा सीवर का पानी भरा हुआ था। जिसके चलते वह स्कूल के अंदर नहीं दाखिल पाए।

विज्ञापन


जानकारी पाकर ग्राम प्रधान ओपी पटेल,कांग्रेस नेता व स्कूल प्रबंधक राजेश्वर पटेल समेत मोहल्ले के लोगों का आरोप है की सड़क चौड़ीकरण में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस नाले को बंद कर दिया गया जिसके चलते आज ओवरफ्लो होने से पानी बहकर सड़क के किनारे पटरी पर जमा हो गया है।

विरोध  की बात सुन मौके पर एसीपी रोहनिया, थाना प्रभारी मंडुवाडीह,लहरतारा चौकी इंचार्ज पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने तब एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने फोन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह से बात किया ।
विज्ञापन


विज्ञापन


कहा कि इस नाले को खुलवाया जाए तब लगभग दोपहर में पौने बारह बजे लोक निर्माण विभाग की एक टीम ने जेसीबी से बन्द नाले को खुलवाया तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें