फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एक मां को बेटी देने के एवज में की गई रुपयों की मांग, जानिए मामला

Wed, 13 Jun 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक मां ने नौ महीने जिस बेटी को अपने गर्भ में रखा। जब वह दुनिया में आई तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं था। अब उसी मां को उसकी ही बेटी को वापस करने के लिए रुपए की मांग की गई। मामला यूपी के सोनभद्र जिले का है।
विज्ञापन


जिले के बभनी की रहने वाली शिक्षिका ममता के मुताबिक 16 जनवरी 2014 को वाराणसी में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एक साथ दो बच्चों को पालने को लेकर समस्या हुई तो ममता पर परिवार के लोग कुछ सालों के लिए बाल कल्याण समिति में एक बेटी को भिजवाने का दबाव बनाने लगे।

12 अगस्त 2014 को जिला बाल कल्याण समिति में एक बेटी को भेज दिया। इस बीच हर सप्ताह ममता बेटी से मिलने आती-जाती रही ताकि उसे मां और बेटी के रिश्ते के बारे में जानकारी होती रहे।
विज्ञापन


दो अक्तूबर 2017 को बेटी ममता के साथ जाने की जिद करने लगी तो वह बेटी को अपने साथ लेकर चली गई। 10 अक्तूबर को परिवार का एक व्यक्ति जबरदस्ती बेटी को वापस बाल कल्याण समिति छोड़ आया। चूंकि बेटी बड़ी हो गई थी। इस नाते ममता उसे अपने पास रखना चाहती थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारी की सेवा समाप्त

demo pic
उधर, समिति का तर्क था कि नियम के मुताबिक लड़की के बालिग होने के बाद ही वह अपने साथ ले जा सकेगी। वह आकर सिर्फ मिल सकती है। इस दौरान वह थाने से लेकर तहसील दिवस में शिकायत करती रही।

सुनवाई के दौरान चार जनवरी 2018 को उन्हें बाल कल्याण समिति में जाने को कहा गया। आरोप है कि इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी सतेंद्र गुप्ता ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की। 15 मई को ममता देवी ने प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास को शिकायती पत्र भेजा।

दो जून को शासन के निर्देश के बाद डीएम ने दोनों पक्षों को बुलाया। ममता ने डीएम को साक्ष्य सौंपे जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी सतेंद्र दोषी पाए गए।
इस पर डीएम ने बाल संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार गुप्ता की संविदा समाप्त कर दी।

साथ ही पूर्व में मामले की जांच करने वाले जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रदीप तिवारी और बाल कल्याण समिति की जांच एसडीएम सदर को सौंप दी है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा सतेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें