फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बालक का हाथ-पैर बांधकर ब्लेड से गला काटा, हालत गंभीर

Sun, 13 Jan 2019 01:24 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में हाथ-पैर बांधकर बालक का ब्लेड से गला काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी गांव निवासी युवक ने बुधवार की शाम बालक नोमान अहमद (8) की सिवान स्थित गन्ने के खेत में ब्लेड से गला काट दिया और उसे मृत समझ वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


रात में होश में आने पर लहूलुहान बालक किसी तरह घर पहुंचा। उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नरौसी गांव निवासी लुकमान सऊदी अरब में रहते हैं। उसका आठ वर्षीय बेटा नोमान अहमद जहानागंज क्षेत्र के सुंभी गांव निवासी मौसी के यहां रहकर कक्षा दो में पढ़ता है।
विज्ञापन


नोमान का मौसा मुफीर अहमद भी सऊदी में रहता है। कुछ दिन पूर्व मुफीर की शादीशुदा बेटी मायके आई थी। उसके आने पर गांव का सरफराज अक्सर उनके घर आ जाता था और घंटों बैठा रहता था। इससे नाराज मुफीर की पत्नी ने एक दिन उसे घर आने से मना कर दिया पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पांच दिन पूर्व मुफीर की बेटी ससुराल चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की हो रही तलाश

गुस्साया सरफराज बुधवार की शाम छह बजे नोमान को फुसलाकर सिवान स्थित गन्ने के खेत में ले गया और उसकी गर्दन दबा दी। अचेत बालक का हाथ-पैर रस्सी से बांधने के बाद ब्लेड से गर्दन की नस भी काट दी, लहूलुहान नोमान को मरा समझकर वहां से फरार हो गया।

काफी देर बाद होश में आने पर नोमान किसी तरह से घर पहुंचा और आपबीती बताई। घरवालों ने पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि नोमान के मामा गंभीरपुर थाने के नेजवां गांव निवासी नदीम अहमद की तहरीर पर सरफराज के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें