फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले अपने ननिहाल आई बच्ची खेलते समय गड़ही में गिरी, मौत

Thu, 16 Jan 2020 10:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में स्थित अपने ननिहाल आई एक मासूम बच्ची बृहस्पतिवार को खेलते समय गड़ही में डूब गई। घटना की जानकारी होते ही घर में रोना-पीटना मच गया। थाना क्षेत्र के बधोर गांव निवासी मुकेश कुमार की पुत्री सोरागिनी (5) तीन दिन पहले अपने ननिहाल सुखडेहरा में हरिवंश राम के यहां आई थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में वह घर के सामने गड़ही के पास लड़कों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह फिसलकर गड़ही में चली गई, साथ खेल रहे लड़के भी उसे गिरते हुए नहीं देख पाए। दो घंटे बाद उसका शव गड़ही में उतराया तो लोगों ने उसे देखा। शोर मचने पर उसके ननिहाल के लोग वहां पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सोरागिनी के परिवारवाले पहुंच गए और उसका शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि ऐसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी है और न ही तहरीर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें