फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 8.64 लाख की शराब बरामद

Thu, 16 Jan 2020 10:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाने के महोली गांव में अवैध शराब बना कर बिहार में सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग और तरवां पुलिस के सहयोग से क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने शराब बनाने के अड्डे पर छापा मार कर साढ़े आठ लाख रुपये की शराब, गाड़ी, शराब बनाने के उपकरणों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक आबकारी विभाग, तरवां पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने महोली गांव में दुर्गा प्रसाद तिवारी के घर छापा मारा। वहां दरवाजे पर खड़ी एक स्कार्पियो और बोलेरो में मनीष और जयप्रकाश सिंह बैठे मिले। दोनों गाड़ियों में 100 पेटी शराब रखी हुई थी। इन पेटियों में 48 सौ शीशी अपमिश्रित अंग्रेजी शराब भरी थी।

जबकि दुर्गा प्रसाद तिवारी के घर की तलाशी लेने पर 140 पेटियों में 6720 शीशी अपमिश्रित शराब बरामद हुई। इसके अलावा मौके से एक किलो यूरिया, 250 ग्राम नौशादर आदि बरामद हुआ। पकड़ी गई शराब की कीमत आठ लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है। यह लोग अपने यहां अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बनाते थे।

विज्ञापन


मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बक्सर बिहार के राजपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के अलावा तरवां थाने के कबूतरा गांव निवासी मनीष सिंह और तरवां थाने के महोली गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।

 

बिहार में शराब की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब बरामद की है। इस गिरोह की गहरी जड़ें बिहार प्रदेश में मौजूद हैं। हर पहलू की जांच करते हुए गिरोह की कमर तोड़ने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

त्रिवेणी सिंह, एसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें