फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार के धक्के से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 16 Nov 2020 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर जगदीशपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह इंडिगो कार के धक्के से मां के साथ खेत पर काम करने जा रहे बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद कार पत्थर से टकरा गई।

विज्ञापन

हादसे से आक्रोशित ग्रामीण कार सवारों की पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बचाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सीओ चुनार सुशील यादव के समझाने पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।


जगदीशपुर ग्राम पंचायत में किसान रामजश गुप्ता के खेत की मड़ाई करने के लिए मध्यप्रदेश से 17 लेबर पांच दिन पहले गांव आए हैं। मध्य प्रदेश के चितरंगी थाना क्षेत्र के कुशहवा गांव निवासी दुलराजी अपने 12 वर्षीय पुत्र रामजीत के साथ खलिहान की ओर जा रही थी। वह जैसे ही सड़क पर पहुंची जलालपुर की तरफ से चकिया की ओर जा रही इंडिगो गाड़ी ने बच्चे को धक्का मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित कार बोल्डर से टकरा कर रूक गई। इंडिगो के धक्के से बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने इंडिगो में सवार लोगों की पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को ग्रामीणों से बचाया।

कार सवार पति-पत्नी अपने माता-पिता के साथ वाराणसी से बिहार जा रहे थे। हादसे में बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव, तहसीलदार चुनार अरूण कुमार गिरी के साथ जमालपुर, अदलहाट, चुनार और अहरौरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ढाई घंटे बाद सीओ चुनार के समझाने पर ग्रामीणों ने साढ़े 10 बजे जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें