फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन गांवों पर बरपा बिजली-बारिश का कहर, एक मासूम की मौत, तीन झुलसे

Thu, 12 Mar 2020 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
बिजली गिरने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से दो बच्चे और दो युवतियां झुलस गईं, झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी को जिला राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय सात वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में दो बच्चों और मंगरही व भैसौढ़ा गांव में दो युवतियां पर बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

गुरुवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरने लगे थे। टिकुरिया गांव में अपने नाना गिरजा के घर आया नीरज(7), खुशबू(8) के साथ आंगन में बारिश के दौरान गिर रहे ओलों से खेल रहा था। उसी दौरान बिजली गिरी। इससे दोनों बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

परिवार वालों ने ग्राम प्रधान फुलगेंद्र सिंह खरवार को सूचित किया। प्रधान की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक नागेंद्र पटेल ने हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में नीरज ने दम तोड़ दिया।

वहीं मंगरही गांव में बाबूराम की पुत्री अंजनी(19) घर के आंगन में बैठी थी। तभी बिजली गिरी, इससे वह वहीं छटपटाकर गिर गई और बेहोश हो गई। इसके अलावा भैसौड़ा गांव के सदरूद्दीन की पत्नी रुखसाना(29) घर के आंगन में काम कर रही थी। तभी बारिश के दौरान गिरी बिजली से दाहिना हाथ और पैर झुलस गया।
विज्ञापन

उसकी चीख पुकार सुन पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बिजली गिरने से झुलसे हुए लोगों का हालचाल लिया और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। मृतक नीरज अपने नाना के घर कथा में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें