फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे घायल बच्चे को लेकर सर्जन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत महावीर मंदिर क्षेत्र स्थित महावीर ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंस कर मंगलवार की शाम 10 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटू दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. शिवेश जायसवाल के घर पर काम करता था। बच्चे के साथ ही डॉ. शिवेश दीनदयाल अस्पताल से कहां गए, इसका पता किसी को नहीं है। देर रात तक कैंट पुलिस की चार टीमें डॉक्टर और बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

मकबूल आलम रोड निवासी डॉ. कैलाश जायसवाल के बेटे डॉ. शिवेश के घर पर भोपाल निवासी रमाशंकर का बेटा छोटू काम करता था। शाम के समय डॉक्टर के बेटे को लेकर छोटू लिफ्ट से उनके फ्लैट में जा रहा था। इसी बीच न जाने कैसे छोटू लिफ्ट के गेट में फंस गया और उसकी चीख सुन कर लोग भाग कर आए। छोटू को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. शिवेश ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में उसका बेहतर उपचार कराएंगे। इसके बाद दोनों का पता नहीं लगा। पुलिस डॉ. शिवेश के फ्लैट पर पहुंची तो उनका पता नहीं लगा। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बच्चे और डॉक्टर की खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। प्रकरण की जांच कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें