मुख्य सचिव की समीक्षा के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी परियोजना में कोई बाधा, प्रशासनिक स्वीकृति लंबित आदि हो तो कमिश्नर और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन में पत्राचार कराएं। कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए युद्ध स्तर पर समय से पूरा करें। इस मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ईशा दुहन सहित विभिन्न विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद थे।