शुक्रवार शाम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव डा. दुर्गा शंकर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
काशी रेलवे स्टेशन को इंटर मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। अब इस पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस पर 2,200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेशन की सजावट के साथ ही इंटरनल और आउटर एरिया का विकास किया जा चुका है। अब काशी स्टेशन से सीधे सड़क को कनेक्ट करते हुए रास्ते को सीधे गंगा से जोड़ा जा रहा है।
इसका मकसद प्रदेश में पहला ऐसा स्टेशन इंटर मॉडल रूप में डेवलप करना है जो सिर्फ रेल नेटवर्क से ही नहीं बल्कि जल, थल और रेल तीनों नेटवर्क से कनेक्ट होगा। स्टेशन के अंतिम छोर से सीधे सड़क निकाल कर उसे नमो घाट के अलावा रामनगर स्थित जाल्हूपुर बंदरगाह से कनेक्ट किया जाएगा।
प्रदेश की तरक्की के लिए मुख्य सचिव ने किया बाबा का अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्य सचिव ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य को निर्धारित समय पूरा कराने और मानक व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। रोप-वे को दो साल में पूरा कराए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
इस दौरान रेलवे एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजनाओं के संबंध में मुख्य सचिव को जानकारी दी। निरीक्षण व बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उत्तर रेलवे के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा, एडीआरएम लालजी चौधरी, निदेशक आनंद मोहन, वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन आदि मौजूद रहे।