फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फोड़े’ की दवा नहीं, होगी सर्जरी

Sun, 07 Aug 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रमुख सचिव दीपक सिंघल
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने जनसुविधाओं के सवाल पर कहा कि विकास में बाधक बने फोड़े दवाई से ठीक नहीं होते, इनकी सर्जरी कर इन्हें ठीक किया जाएगा। शुक्रवार को कमिश्नरी में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव के समक्ष सड़क, बिजली, पानी, सड़क, सफाई सहित अन्य समस्याएं उठाईं। मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। बुनियादी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सड़कों पर गड्ढों और समुचित साफ-सफाई न होने के चलते हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई। जो एंबुलेंस फ्लीट में था, उसमें पर्याप्त चिकित्सकीय उपकरण नहीं थे।  मामले की जांच की मांग की। नगर आयुक्त को फोन करने पर उनका फोन उप नगर आयुक्त के मोबाइल पर डायवर्ट रहता है।

अजगरा के बसपा विधायक टीराम ने कहा कि जिला योजना के लिए शासन से स्वीकृत धनराशि का 20 प्रतिशत ही अब तक प्राप्त हुआ है। शेष धनराशि जारी कराई जाए। धान की रोपाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाए। सपा नेता मनोज राय धूपचंडी ने वरुणा कॉरिडोर में लग रही रेलिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाया और इसकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा नेता जयनाथ मिश्र ने बिजली-पानी की समस्या बताई। जनप्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने ओवरलोडिंग के चलते सड़कों की खस्ताहाली की ओर मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया। आरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।  उधर, मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए जेल और अदालत के बीच अपराधियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें