फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Varanasi Visit: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा और नो फ्लाई जोन होगा वीआईपी रूट, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

Tue, 28 Jul 2026 02:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीएम योगी के वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सभी व्यक्तियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की जाएगी।  
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार शाम अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


ड्रोन सहित उड़ने वाली सभी वस्तुओं के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात को निर्बाध बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रहेगी। वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्रेन, अग्निशमन वाहन और फायर टीम तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सभी व्यक्तियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पहले ब्रीफिंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के दौरान ''नो टच पॉलिसी'' का कड़ाई से पालन किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए उनकी जांच केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी रस्सियां, लाउड हेलर और पीए सिस्टम साथ रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें