फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath : दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा 

Sat, 25 Jun 2022 10:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 

सार

मुख्यमंत्री रात में एलटी कॉलेज स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के मेगा किचेन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिकरौल स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भी देखेंगे। बैठक और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को शाम चार बजे के बाद वाराणसी आएंगे। उनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गई है। यहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग संवाद करेंगे। इसके बाद जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रात में एलटी कॉलेज स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के मेगा किचेन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिकरौल स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भी देखेंगे। बैठक और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। देर रात में लौटने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से सुल्तानपुर निकल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें